फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Elections: Fate of candidates for Teachers' and Graduates' constituencies to be decided today

एमएलसी चुनाव: शिक्षक-स्नातक सीट के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, कृषि विवि में होगी वोटों की गिनती

Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 27 Oct 2026 12:21 AM IST
सार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक सीट पर नौ जिलों में 23 अक्तूबर को मतदान हुआ था। मंगलवार को कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में सुबह सात बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती की जाएगी। 

विज्ञापन
MLC Elections: Fate of candidates for Teachers' and Graduates' constituencies to be decided today
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी सीटों के लिए मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम में सुबह सात बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। मतगणना के दौरान दोनों सीटों के 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अंतिम परिणाम आने तक मतगणना लगातार चलेगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

23 अक्तूबर को हुए मतदान के दौरान स्नातक एमएलसी सीट पर मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में 35.81 प्रतिशत (46053 मत) मतदान हुआ था, जबकि शिक्षक सीट पर 57.64 प्रतिशत (31200) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद मतपेटियों को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी लगातार मतगणना की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सुबह सात बजे चुनाव एजेंटों की उपस्थिति में मतपेटियां खोली जाएगी। इसके बाद मतपत्रों के बंडल बनाए जाएंगे और मतगणना शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन

चुनाव मैदान में है 18 उम्मीदवार
शिक्षक सीट पर भाजपा उम्मीदवार व वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा, सपा उम्मीदवार डॉ. नितिन तोमर, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डॉ. सुशील पुंडीर, ठकुराई गुट के सुशील चौधरी, कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, स्वराजपाल, बाकिर हुसैन, पंकज कुमार, सुशील, हरकेश सिंह चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह से स्नातक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार व वर्तमान एमएलसी दिनेश गोयल, सपा के प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के अमित कुमार जैन, ठकुराई गुट के राहुल कुशवाहा, विक्रांत वशिष्ठ एडवोकेट, विजय कुमार त्यागी, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा चुनाव मैदान में हैं।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ के मशहूर भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक की कोठी में चोरी, बेहोश कर जेवर-नगदी समेटकर ले गई नौकरानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed