{"_id":"6026e01b8ebc3ee9481d8671","slug":"mla-warns-teenager-to-be-recovered-in-24-hours-mawana-news-mrt525078896","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किशोरी को 24 घंटे में बरामद करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किशोरी को 24 घंटे में बरामद करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने किशोरी को 24 घंटे में बरामद करने की दी चेतावनी
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव बातनौर से बहला-फुसलाकर ले जाएगी किशोरी का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। मामला विशेष समुदाय का होने के चलते रोष व्याप्त है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को गांव में पंचायत आयोजित की गई, जिसमें विधायक संगीत सोम, बलराज डूंगर आदि ने पुलिस को किशोरी की बरामदगी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। वहीं, गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
क्षेत्र के बातनौर से आठ फरवरी को विशेष समुदाय का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई। जिसमें बजरंग दल एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की कडेे़ शब्दों में निंदा की। विधायक संगीत सोम ने कहा कि अपहृत किशोरी उनकी बेटी के सामान है। बहू-बेटियों के साथ किसी भी प्रकार की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं। आरोपी चाहे किसी भी समुदाय का हो, उसे गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी से किशोरी को 24 घंटे में बरामद करने की चेतावनी दी। इसके बाद नहीं मिलने पर वह किशोरी की अपने स्तर पर तलाश करेंगे।
बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम ने कहा कि अपहृत किशोरी जल्द बरामद नहीं हुई तो एसएसपी से आदेश कराकर आरोपी के मकान को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया जाएगा। हिंदू संगठन के नेता बलराज डूंगर ने कहा कि ये लव जेहाद का मामला है। मुस्लिम समुदाय के युवक हिंदू समुदाय की किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाकर बड़ी साजिश कर रहे हैं। प्रधान आदेश सैनी, भाजपा नेता अशोक खेप्पड, ब्लाक प्रमुख प्रेम कुमार, कमर पाल फौजी, मुन्नू प्रधान, जिला पंचायत सदस्य मुकेश गुर्जर, धर्मपाल प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर, गौरव प्रधान, राजकुमार सैनी, मोहित मुखिया आदि थे।
विज्ञापन
युवती की तलाश के लिए कई टीमें लगाई
एसपी देहात केशव कुमार, सीओ उदय प्रताप ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ उदय प्रताप ने बताया लड़की की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। आरोपी के पिता व रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। कई बिंदुओं पर काम चल रहा है। लड़की शीघ्र बरामद होने की संभावना है। मदरसे के मौलवी से भी पूछताछ की जा रही है।
आरोपी के घर पर लटका ताला
गांव में पंचायत होने के चलते शुक्रवार सुबह से ही आरोपी के घर पर ताला लटका था। आरोपी का पूरा परिवार गांव से नदारद रहा।