फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Shakti Abhiyan started from Navratri, Meerut police assured of security by having a direct dialogue with the girl students

मनचलों की खैर नहीं: पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, छात्राओं के साथ किया सीधा संवाद, दिया सुरक्षा का विश्वास

Sun, 03 Apr 2022 04:08 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

मेरठ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड ने मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई।

विज्ञापन
Mission Shakti Abhiyan started from Navratri, Meerut police assured of security by having a direct dialogue with the girl students
छात्राएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ नवरात्र के पहले दिन जिले में मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉड ने मनचलों और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। महिला पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर चेकिंग की।

विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और अपने नंबर भी दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत कर सकें। छात्राओं सहित अन्य महिलाओं से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान कुछ छात्राओं ने महिला पुलिस के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Ramazan 2022: 14 घंटे का होगा पहला रमजान, कैसे बरतें एहतियात, सेहत का भी रखना होगा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया, सीओ सिविल लाइन देवेंद्र सिंह, महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल, कोतवाली प्रभारी अमरदीप,  अतर सिंह, नरेश शर्मा और महिला पुलिसकर्मियों के साथ बच्चा पार्क से अभियान की शुरूआत की गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य बेटियों और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। जिले में यह अभियान पूरे 100 दिन तक चलेगा। इसमें जिले के हर थाने से दो महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

निर्धारित टीमें शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग करने के साथ ही आत्मरक्षा और बचाव के लिए जागरूक भी करेंगी। छात्राओं से कहा कि वे मनचलों या छेड़छाड़ करने वालों से घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहकर पुलिस की मदद लें। पुलिस टीमें सिविल ड्रेस में भी निगरानी करेगी ताकि असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed