फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: Youth Parliament today, National President Jayant Chaudhary address youth

Mission 2024: जयंत चौधरी का मेरठ से चुनावी शंखनाद, बोले- INDIA की सरकार आई तो खत्म होगी अग्निवीर भर्ती योजना

Sun, 07 Jan 2024 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jan 2024 02:10 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद की ओर से आज मेरठ में युवाओं से संवाद किया गया। पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी आज मेरठ से लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो सबसे पहले अग्निवीर भर्ती योजना को खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
Mission 2024: Youth Parliament today, National President Jayant Chaudhary address youth
जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आज युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन डाबका मोड साईं धाम कॉलोनी मैदान में किया गया।। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी दोपहर को कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे।मेरठ, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से युवा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन

 
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि नया नेतृत्व देश के लिए तैयार करना राजनीतिक लोगों का दायित्व है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरठ में भी मोदी योगी से ज्यादा काबिल नौजवान है। जयंत चौधरी ने युवाओं से 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रदेश से लेकर देश तक नौजवानों की लड़ाई को लड़ा जा रहा है।

कहा कि सरकार बनी तो अग्निवीर भर्ती योजना को सबसे पहले खत्म किया जाएगा। नौजवानों को प्राथमिकता से रोजगार दिया जाएगा। यह कहां का कानून है कि 21 साल की उम्र में आप वोट दे सकते हैं लेकिन विधायक एमपी का चुनाव नहीं लड़ सकते।

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नौजवानों को भी 21 साल में ही एमपी और विधायक का चुनाव लड़कर नेतृत्व सोप जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने का अधिकार मिलेगा  वह संसद में अपनी बात रख सकेंगे।

 उन्होंने कहा कि हमारे विपक्षी मजबूत है और ताकतवर है, इसलिए हमें भी उनका 2024 में मुकाबला पूरी ताकत के साथ करना है और युवा शक्ति में वह ताकत मौजूद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed