फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: BSP sole path is not easy, political experts are drawing a blueprint based on old data

Mission 2024: बसपा की अकेली राह नहीं आसान, पुराने आंकड़ों के आधार पर खाका खींच रहे राजनीतिक विशेषज्ञ

Sat, 02 Sep 2023 03:51 PM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Sep 2023 03:51 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी बसपा ने भले ही अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है लेकिन बसपा के लिए यह राह आसान नहीं होगी। राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ इसे लेकर अलग अलग राय दे रहे हैं। पुराने आंकड़ों को आधार बनाकर आगामी चुनाव की हार जीत का खाका खींच रहे हैं।

विज्ञापन
Mission 2024: BSP sole path is not easy, political experts are drawing a blueprint based on old data
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे राजनीति दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल समेत कई दलों में महागठबंधन इंडिया में शामिल होने की घोषणा की है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अपने दम पर अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है, लेकिन बसपा के लिए यह राह आसान नहीं होगी। राजनीतिक विशेषज्ञ लोकसभा चुनाव 2019 और उप्र विधान सभा चुनाव 2022 में बसपा को मिले वोट प्रतिशत के आधार पर 2024 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर खींच रहे हैं।

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती 1995, 1997, 2002 से 2003 और 2007 से 2012 तक यानी चार बार उप्र की मुख्यमंत्री रहीं। पार्टी ने दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े, मुस्लिमों को साथ लेकर उप्र की राजनीति में कदम रखा। बाद में पार्टी सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के नारे के साथ आगे बढ़ गई और 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। लेकिन 2012 के विधान सभा चुनाव में बसपा का यह नारा नहीं चल पाया और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भाजपा यूपी की जनता के दिलों पर ऐसी छायी कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा, सपा समेत कई दलों का गठबंधन नहीं टिक पाया। इसके अलावा भाजपा को सबसे अधिक सांसद उत्तर प्रदेश से ही मिले।

अगर 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बसपा ने सपा के गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद बसपा को उप्र के सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, आंबेडकर नगर, श्रावस्ती , लालगंज, घोस और गाजीपुर समेत दस सीटें ही मिली पायी थीं। सपा केवल पांच सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी। कांग्रेस को तो केवल रायबरेली की एक लोकसभा सीट पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस से आगे तो अपना दल एस भी दो सीट पाकर आगे निकल गया था।

2022 के उप्र विधान में बसपा अकेले चुनाव लड़कर उप्र की केवल एक सीट बलिया की रसड़ा विधान को ही 6585 मतों से जीत पायी थी। निकाय चुनाव 2023 में भी बसपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अब लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। ऐसे में समाज के लोग बसपा को लेकर अलग- अलग मत पेश कर रहे हैं।

दलित चिंतक प्रो. सतीश कुमार मानते हैं कि दलितों को सत्ता परिवर्तन का हथियार बनकर रहने की बजाय, सत्ता में साझेदारी के लिए कदम उठाना चाहिए। गठबंधन से बसपा को कभी लाभ नहीं मिला। दलितों के लिए भाजपा और कांग्रेस कभी ठीक नहीं रही। दोनों के करनी और कथनी में अंतर है। दलितों को अपना मुस्तकबिल खुद ही तय करना होगा।

दलित चिंतक रामकुमार असनावड़े कहते हैं हम अध्यात्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन जिस समाज में पैदा हुए हैं उसका चिंतन भी जरूरी है। इस समय समाज स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। बसपा अपने मिशन से भटक चुकी है। जिसका परिणाम 2019 के लोकसभा और 2022 के विधान सभा चुनाव के नतीजे हैं।

मुरारीलाल कैन का कहना है कि गठबंधन में चुनाव लड़कर पार्टी का वोट दूसरे दलों के प्रत्याशी को ट्रांसफर हो जाता है। इसलिए बहनजी ने लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ने का निर्णय लिया है वह सोच समझकर ही लिया होगा।

विधान सभा और लोकसभा में बसपा का वोट प्रतिशत
वर्ष चुनाव मिली सीट वोट प्रतिशत

2007 विधानसभा 206 51.12
2012 विधान सभा 80 19.85
2022 विधान सभा 01 12.88
2014 लोकसभा 00             19.06
2019 लोकसभा 10             6.28

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed