फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2022: BSP supremo Mayawati made a big change, removed Munkad from Meerut, increased stature of Satpal Pepla

मिशन 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा बदलाव, मुनकाद अली को मेरठ से हटाया, सतपाल पेपला का बढ़ाया कद

Mon, 10 Jan 2022 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jan 2022 02:06 PM IST
सार

बसपा पार्टी हाईकमान ने सतपाल पेपला का कद बढ़ाते हुए मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया है साथ ही मेरठ मंडल के सभी जनपदों मैं संगठन का कार्य देखने का प्रभार दिया गया है

विज्ञापन
Mission 2022: BSP supremo Mayawati made a big change, removed Munkad from Meerut, increased stature of Satpal Pepla
मुनकाद अली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बजते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन में भी बड़ा बदलाव किया है। पिछले सप्ताह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को मेरठ मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया गया था। जिनको पार्टी हाईकमान ने अब मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनको पूर्वांचल के मंडलों में लगाया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने सतपाल पेपला का कद बढ़ाते हुए मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया है। साथ ही मेरठ मंडल के सभी जनपदों में संगठन का कार्य देखने का प्रभार दिया गया है। अब सतपाल पेपला, समसुद्दीन राइन और राजकुमार गौतम मिलकर मेरठ मंडल के सभी जनपदों में संगठन का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने संगठन में कुछ परिवर्तन करते हुए जहां बागपत जनपद के सेक्टर प्रभारी कमल सिंह राज को अब दिनेश काजीपुर मेरठ मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी के साथ मेरठ मंडल के मेरठ, बागपत और हापुड़ जनपदों की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: वर्चुअल रैलियां बनेंगी वास्तविक जीत का आधार, आईटी टीम और सोशल मीडिया टीम हुई सक्रिय

वहीं, सतपाल पीपला मेरठ मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी को मेरठ जनपद के अलावा मेरठ मंडल के मेरठ बुलंदशहर गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद बागपत और हापुर जनपद की भी जिम्मेदारी सौंपी है। यानी अब मेरठ मंडल सेक्टर प्रभारी के रूप में सतपाल पेपला समसुद्दीन दाएं और राजकुमार गौतम रहेंगे।
  
रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में लिए निर्णय
पार्टी सूत्रों का कहना है कि रविवार को लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह ही मेरठ जनपद के किठौर निवासी एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली को पार्टी हाईकमान ने मेरठ मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाकर भेजा था। पहले ही दिन पार्टी कार्यालय पहुंचने पर बसपा संगठन के पदाधिकारी दो खेमों में बटे नजर आए थे। पार्टी कार्यालय पर कुछ पदाधिकारियों ने हंगामा भी किया था। 

उधर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे इमरान कुरेशी के टिकट को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। पार्टी सूत्र बताते हैं कि मेरठ में बाबू मुनकाद अली को जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन में उपजी गुटबाजी का मामला पार्टी हाईकमान के सामने पहुंचा जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने यह  निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed