फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   misdeeded by several with teen girl in Deoband, video viral on social media

देवबंद: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

Tue, 22 Sep 2020 11:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
misdeeded by several with teen girl  in Deoband, video viral on social media
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया। आरोपियों ने गैंगरेप की वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने पुुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को किशोरी के पिता द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया 14 सितंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उसकी 13 वर्षीय बेटी जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गई। इस दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के ही दो युवकों ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक जब काफी देर तक बेटी घर नहीं पहुंची तो वे पत्नी के साथ जंगल में पहुंचे तो बेटी एक खेत में पड़ी मिली। उन्होंने उसे चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। होश में आने पर बेटी ने घटना की बाबत जानकारी दी।

उसने बताया  आरोपी युवकों ने गैंगरेप की वीडियो भी बनाई है। किसी को बताने पर उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।  जब वह बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपियों को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने धमकी के मुताबिक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं, इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने कहा तहरीर के आधार पर आरोपी रविंद्र और माइकल के विरुद्ध विभिन्न धारा में रिपोर्ट दर्ज की। दोनों आरोपी फरार हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed