फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants targeted four houses in Sarurpur, Meerut, stolen cash worth of lakhs

चोरों की चांदी, पुलिस बेपरवाह : मेरठ के सरूरपुर में बदमाशों ने चार मकानों को बनाया निशाना, लाखों की नगदी लेकर हुए फरार

Tue, 22 Mar 2022 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Mar 2022 01:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के बाद पुलिस जहां आराम के मोड ममें नजर आ रही है। वहीं चोरी जमकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार देर रात बदमाशों ने मेरठ के सरूरपुर के चार मकानों को निशाना बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Miscreants targeted four houses in Sarurpur, Meerut,  stolen cash worth of lakhs
मेरठ में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में देर रात बदमाशों ने चार मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात व कीमती कपड़े चोरी कर लिए। सुबह पीड़ित परिवारों के जगने पर घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


कस्बा खिवाई निवासी आसिम पुत्र जमशेद ने बताया कि आधी रात के बाद परिवार के सोने के बाद बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखी 40 हजार की नकदी, करीब एक लाख कीमत के सोने-चांदी के गहने व एक मोबाइल चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


वहीं पड़ोसी खालिद पुत्र असगर के यहां भी बदमाशों ने कमरे के अंदर रखी संदूक का ताला तोड़कर 20 हजार की नगदी, सोने-चांदी के गहने और हजारों के कीमती कपड़े चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: सिर से तमंचा सटाकर बोला 'आई हेट यू' और चला दी गोली, एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती को दी खौफनाक सजा


दिलशाद पुत्र मंजूरी के घर को भी निशाना बनाते हुए कमरे का ताला तोड़कर संदूक से 50 हजार की नगदी नगदी सहित सोने-चांदी के गहने चोरी किए गए हैं। 

शरीफ पुत्र रख्खे ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों की शादी की तैयारी करने में जुटा था। बेटियों की शादी के लिए उसने घर में लाखों के गहने बनवाकर रखे थे। बदमाश गहनों सहित 13 हजार की नगदी चोरी कर फरार हुए है। 

सुबह परिवार के जगने पर सभी को घटना की जानकारी हुई और हड़कंप मच गया। घटना के बाद सभी पीड़ित परिवारों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और जांच करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed