{"_id":"637625800a64d6288a7d2079","slug":"miscreants-looted-18-thousand-rupees-from-a-youth-in-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: वर्दी में आए बदमाश, युवक से 18 हजार रुपये लूटकर फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वर्दी में आए बदमाश, युवक से 18 हजार रुपये लूटकर फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Thu, 17 Nov 2022 05:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:44 PM IST
सार
Meerut News : पुलिस की वर्दी में आए बदमाश युवक से 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को ऐसे अंजाम दिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बागपत रोड स्थित कैलाश हॉस्पिटल के पास पुलिसकर्मी बनकर एक युवक से बदमाशों ने लूट कर ली। जानकारी लगने पर टीपी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव निवासी विरेंद्र सिंह की पत्नी बागपत रोड पर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती है। बताया गया कि वे गुरुवार दोपहर को विरेंद्र सिंह हॉस्पिटल के पास ही चाय की दुकान पर खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। दोनों युवकों ने खुद को पुलिस में होना बताया और युवक की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात
आरोप है कि दोनों युवकों ने विरेंद्र को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गए और बदमाश उससे लूटपाट करके फरार हो गए। होश में आने के बाद विरेंद्र ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। विरेंद्र की तहरीर पर टीपीनगर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हो गया है।