फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   miscreants fired at the girl house in Meerut for refusing to marry, escaped leaving the bike

Meerut: शादी से इनकार करने पर युवती के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, बाइक छोड़कर हुए फरार

Mon, 14 Nov 2022 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Nov 2022 05:19 PM IST
सार

मेरठ के  किठौर में दहशत फैलाने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती के घर पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों की आहट होने पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कराई।

विज्ञापन
miscreants fired at the girl house in Meerut for refusing to marry, escaped leaving the bike
फायरिंग करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के कस्बा शाहजहांपुर में देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक मकान पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।ग्रामीणों को आता देख बाइक सवार बदमाश बाइक छोड़ मौके से फरार गए।

विज्ञापन

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मौके से बाइक को लेकर थाने ले आई। उधर पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत व्यप्त है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश

जानकारी के मुताबिक किठौर के कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला खुशबाशान में पप्पू पहलवान पुत्र अताउल्ला खां अपने परिवार के साथ रहते है। देर रात नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके मकान पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर दौड़े तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं पुलिस को मकान के दरवाजे पर गोली के निशान मिले है।उधर घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए बाइक को थाने ले आई।पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

वहीं थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक पीड़ित की बेटी से शादी करना चाहता था। लेकिन पीड़ित परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed