फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehaving with woman player by taking her to the room, student reached police station to complaint

महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म, फौजी की बेटी ने थाने में सुनाई आपबीती

Tue, 14 Mar 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Mar 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
Misbehaving with woman player by taking her to the room, student reached police station to complaint
महिला खिलाड़ी से रेप

स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला करीब एक माह पुराना बताया गया। शनिवार को पीड़िता परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार देवरिया निवासी एक फौजी का परिवार गंगानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। फौजी की 17 वर्षीय बेटी कैंट एरिया के एक स्कूल की छात्रा होने के साथ स्टेडियम में प्रैक्टिस करती है। छात्रा का आरोप है कि जनवरी माह में उसका परिवार देवरिया में एक मौत में गया था।

विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म

Misbehaving with woman player by taking her to the room, student reached police station to complaint
यूपी पुलिस

उस दौरान वह प्रैक्टिस करने स्टेडियम पहुंची तो उसके साथ प्रैक्टिस करने वाला एक युवक उसकी साइकिल कचहरी के पास एक कमरे पर ले गया था। जब वह साइकिल लेने वहां पहुंची तो युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही छात्रा ने देवरिया से लौटे परिजनों को यह बात बताई। जिसके बाद शनिवार को थाने पहुंचकर शिकायत की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed