फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Shrikant Sharma reviews Meerut, Saharanpur and Moradabad divisions through video conferencing

ऊर्जा मंत्री ने की तीन मंडलों की समीक्षा, बोले- 15 फीसदी से कम होगा लाइन लॉस तो मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 08 Aug 2020 05:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Minister Shrikant Sharma reviews Meerut, Saharanpur and Moradabad divisions through video conferencing
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने शनिवार को मेरठ, सहारनपुर एवं मुरादाबाद मंडल अधीन जनपदों की विद्युत आपूर्ति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने गलत बिलिंग की शिकायतों पर तत्काल संबंधित क्षेत्र की बिलिंग एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी गलत बिल की शिकायत स्वीकार्य नहीं है, ऐसी शिकायतों पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें, जिससे उपभोक्ता को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताहित में काम कर रही है। हमारा संकल्प 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का है। हम सभी जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सहयोग से इस संकल्प को पूरा करेंगे। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार सभी गांवों को 24 घंटे आपूर्ति की सुविधा का महाभियान चला रही है। इसके लिए सांसदों व विधायकों व अन्य जन प्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा। उन्हें भी ऊर्जा विभाग को सहयोग करना होगा तभी सस्ती और सुलभ बिजली का संकल्प पूरा होगा। कहा कि इसके लिए लाइन लॉस को 15 प्रतिशत से नीचे लाना होगा। हर जनपद में ऊर्जा विभाग ने 60-60 फीडर निगरानी हेतु चुने हैं, सांसद व विधायक गण भी 10-10 फीडरों की निगरानी का जिम्मा लेकर इस अभियान का हिस्सा बनें। जिससे 24 घंटे आपूर्ति के संकल्प को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने सहारनपुर, मेरठ, संभल, हापुड़, अमरोहा और मुजफ्फरनगर में कुछ स्थानों पर गलत बिलिंग व टेबल बिलिंग की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए। कहा कि गलत बिलिंग से उपभोक्ताओं में रोष उत्पन्न होता है और इसका असर विभाग की छवि पर होता है। उन्होंने शिकायतों के आधार पर संबंधित बिलिंग एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर व अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी दौरा: सर्किट हाउस पहुंचे रालोद कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगाए जमकर नारे
 

जनप्रतिनिधियों द्वारा इंडस्ट्रियल फीडरों व कृषि फीडरों पर रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति न होने की शिकायतों पर तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। कहा कि मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद तीनों ही मंडलों में कृषि फीडरों पर 10 घंटे व इंडस्ट्री फीडर पर निर्बाध आपूर्ति की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाए। कहा कि बारिश के चलते जनपदों में ट्रांसफार्मरों के जलने की शिकायतें बढ़ी हैं। कहा कि जिन भी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकता है तो यह अवश्य तस्दीक कर लें कि यदि उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगना है तो उसे ही लगवाएं। वहीं किसी भी स्थान पर दोबारा ट्रांसफार्मर फुंका है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाए। 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने, 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। जनता के बीच विद्युत विभाग की छवि बहुत अच्छी हुई है, यह और भी बेहतर हो इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें। उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है, इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के मा. सांसद, मा. मंत्री व मा. विधायकों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों से जूनियर इंजीनियर स्तर तक के सभी अधिकारी शामिल रहे। ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed