एशियन गेम्स: पारुल-अन्नु को बधाई देने मेरठ आएंगे चौधरी जयंत, मंत्री संजीव बालियान ने किरण को किया सम्मानित
Asian Games 2023 : चौधरी जयंत सिंह 16 अक्तूबर को पारुल और अन्नु को बधाई देने उनके घर आएंगे। वहीं, मंत्री संजीव बालियान ने किरण को सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर गांव, जनपद, प्रदेश और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने वाली पारुल चौधरी और अन्नु रानी को रालोद नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर बधाई दी।
उन्होंने बताया कि रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत दोनों बेटियों के गांव जाकर उनको सम्मानित करेंगे। चौधरी जयंत सिंह 16 अक्तूबर को मेरठ आएंगे।
किरण बालियान के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान
मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी किरण बालियान पदक जीतने के बाद शनिवार को अपने घर पहुंचीं। किरण बालियान ने महिला शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया किया है।
वहीं, शनिवार शाम को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा किरण बालियान के घर पहुंचे और राधा कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया। किरण बालियान मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच
कंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बेटियां अब बेटों से कहीं भी पीछे नहीं है। बेटिया मेडल लेकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल