फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Sanjay Nishad said that employment opportunities will increase in the fisheries department

UP: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- मत्स्य पालन में बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं, जल्द शुरू होंगी ये योजनाएं

Thu, 15 Sep 2022 09:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Sep 2022 09:10 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मत्स्य पालन में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी में जल्द ही ये दो योजनाएं शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन
Minister Sanjay Nishad said that employment opportunities will increase in the fisheries department
चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछली पालन अब उद्योग बनता जा रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मछली पालकों के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और निषाद बोट योजना जल्द शुरू होंगी।

विज्ञापन


मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में डॉ. निषाद ने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने मछली पालकों के लिए कुछ नहीं किया। आज स्थिति बदल चुकी है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अलावा और भी कई अन्य नई योजनाएं चल रही हैं। हजारों करोड़ का निवेश मछली पालन में होने जा रहा है। मछुआरों के लिए आवासीय योजना से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक की योजना शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मछली पालन करें और सरकार की योजनाओं से मिलने वाले अनुदान का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


कार्यशाला में विशेषज्ञों ने नई तकनीकी से मछली पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. हरेंद्र ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। सहकारी समितियों का सशक्त बनाने के बारे में बताया गया। विवि के साथ मिलकर मछलियों के लिए चारे आदि की नई तकनीक पर कार्य होगा। डॉ. सुदीप, प्रो. वाई विमला, मत्स्य पालक रजनीश ने भी संबोधन किया। नोएडा के रजनीश को परामर्शदाता बनाया गया। वह वर्तमान में 100 एकड़ में मछली पालन कर रहे हैं और कई अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर पर पार्टी की मंडलीय समीक्षा भी हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता वीरेंद्र डाढ़ा ने की। उन्होंने डॉ. संजय निषाद को चांदी का मुकुट भेंट किया। राजेश भाटी, विकल गुर्जर, योगेंद्र कुमार विकल, नीरज नागर, डॉ. निर्दोष गुर्जर, मनोज कुमार कटियार, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें
 
मंत्री बोले, मदरसों में क्या पढ़ाई हो रही है पता तो चले 
कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा में सभी धर्म के लिए एक ही स्थान है। मदरसों के सर्वे को लेकर उन्हें कहा कि उनकी जांच आवश्यक है। इससे पता चल पाएगा कि मदरसों में बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है। मुस्लिमों के बच्चों को भी आईएएस, आईपीएस बनने का हक है। उन्हें अच्छी पढ़ाई मिलेगी तभी यह संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 में भी मोदी सरकार ही आएगी। भाजपा के सामने कोई विपक्ष नहीं है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: STF की टीम ने मदरसे से पकड़ा संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी, खुल सकते हैं बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed