फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister in charge caught fraud of driving licence in ARTO office at Muzaffarnagar

प्रभारी मंत्री ने एआरटीओ ऑफिस पर पकड़ा दलाली का 'खेल', अधिकारी की जमकर लगाई क्लास

Fri, 20 Sep 2019 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge caught fraud of driving licence in ARTO office at Muzaffarnagar
एआरटीओ ऑफिस में पहुंचे प्रभारी मंत्री - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने एआरटीओ ऑफिस पर छापा मारकर दलालों के पास से भरे जा रहे फार्म जब्त कर लिए। एआरटीओ से पूछा ऑफिस में यह क्या खेल हो रहा है। डीएम को मौके से फोन कर कहा कि एआरटीओ ऑफिस पर दलाली का यह खेल खत्म कराएं।  

विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को शिकायत मिली थी कि एआरटीओ ऑफिस ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर आम जनता से जमकर अवैध वसूली कर रहा है। इस पर मंत्री ने एआरटीओ ऑफिस पर छापा मारा। अफसरों को भी इसकी सूचना नहीं दी गई थी। उनके साथ केवल एस्कॉर्ट में लगे अधिकारी थे। एआरटीओ ऑफिस पर उन्होंने देखा कि एमडीए की दुकानों में दलालों की भीड़ है और आम जनता से 1500 से लेकर 2500 तक की वसूली हो रही है। मंत्री ने मौके पर मिले सभी दलालों से एसडीएम सदर विजय कुमार को कहकर फार्म जब्त करा लिए। ऑफिस के अंदर भी खिड़कियों में रखे कागज भी जब्त किए गए। प्रभारी मंत्री ने एआरटीओ की जमकर क्लास ली। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता से अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री ने मौके से ही डीएम को फोन किया और कहा कि कल से यहां दलालों के अड्डे नहीं दिखाई देने चाहिए। जब्त किए गए फार्मों की जांच कराने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed