{"_id":"65226727d88d51019a0cb317","slug":"mini-kamela-caught-in-a-luxurious-house-in-meerut-report-filed-against-three-including-woman-2023-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानून का खौफ न पुलिस का: मेरठ में आलीशान मकान में मिनी कमेला पकड़ा, महिला सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून का खौफ न पुलिस का: मेरठ में आलीशान मकान में मिनी कमेला पकड़ा, महिला सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 08 Oct 2023 01:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:54 PM IST
सार
मेरठ में पुलिस और कानून से बेखौफ होकर पशु कटान जारी है। रविवार को पुलिस ने शिकायत पर लिसाड़ीगेट के रशीदनगर में एक आलीशान मकान में खुलेआम चल रहा मिनी कमेला पकड़ा है।
विज्ञापन
मिनी कमेला पकड़ा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में पुलिस ने रविवार को मिनी कमेला पकड़ा है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में मीट और कटान से संबंधित औजार बरामद किए हैं। पुलिस को चकमा देकर जीजा-साले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रशीदनगर जाली वाली गली में मुल्ला शाहरुख के घर में मिनी कमेला चल रहा है। पुलिस की छापा मारा कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में मीट बरामद हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि पुलिस ने मौके से शाहिबा पत्नी शारुख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुखय आरोपी मुल्ला शाहरुख, उसका साला अमन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा, आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत किस दर्ज किया गया है।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा, आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत किस दर्ज किया गया है।