फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mini bus collided with dumper, four killed, more than 25 injured

डंपर से टकराई मिनी बस, चार की मौत, 25 से अधिक घायल

Sun, 20 Sep 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mini bus collided with dumper, four killed, more than 25 injured
बागपत हादसा: रमाला-किशनपुर बराल में डम्फर और बस की भिड़त के बाद घायल यात्रियों को निकालते लोग - फोटो : BAGHPAT
डंपर से टकराई मिनी बस, चार की मौत, 25 से अधिक घायल
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किशनपुर बराल स्टैंड के पास हुआ हादसा
मिनी बस के शीशे व खिड़कियां तोड़कर निकाले घायल, अस्पताल में भर्ती कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला/बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किशनपुर बराल स्टैंड के पास बड़ौत की ओर से आ रही मिनी बस की हाईवे के किनारे खड़े डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और लोगों ने बसों के शीशे व खिड़कियां तोड़कर घायलों को निकाला। सभी को सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मिनी बस चालक शनिवार शाम बड़ौत से सवारी लेकर शामली के लिए चला था। किशनपुर बराल स्टैंड पर एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में मिनी बस हाईवे किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुघर्टना के बाद आसपास लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायल यात्रियों को मिनी बस के शीशे व खिड़की तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में चालक संजीव (45) पुत्र संसवीर निवासी एलम जनपद शामली, संदीप (34) निवासी नोजल, जनपद शामली, रामवीर (56) पुत्र हरि सिंह, कासमपुरखेड़ी, बागपत, अल्लामेहर निवासी रमाला बागपत की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को बड़ौत सीएचसी केे अलावा मेरठ, दिल्ली, कांधला के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
बड़ौत। हादसे में विकास बरवाला, एहसान एलम जनपद शामली, मोहित, टिंकू, निवासी बुढ़पुर, मोहम्मद हासिम कैराना, सोनू, साहिबा, आईसा, सोफिया, अलीशा निवासीगण असारा, मदीना खान जिवाना गुलियान, विनय कुमार रमाला, लियाकत नाला जनपद शामली, रिहाना निवासी कांधला, शिवम, सागर निवासी रठौड़ा, रमजान काधला जनपद शामली, कृष्णपाल सूप, कमला निवासी नाला शामली, रिहाना कांधला, शामली, संदीप बड़ौत आदि शामिल है। दस से अधिक लोगों को मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में भेजा गया है।

हादसे की सूचना पर दौड़े अधिकारी
बड़ौत। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्र आदि सीएचसी और नगर के निजी अस्पतालों की ओर दौड़ पड़ी और घायलों का हाल जाना। इसके अलावा सीओ आलोक कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, कोतवाल अजय शर्मा, एसएसआई धुरेंद्र सिंह आदि भी रमाला व छपरौली थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed