फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   migrant workers pleaded to be sent home

50 प्रवासी मजदूरों ने दौराला पुलिस से लगाई गांव भेजने की गुहार

Wed, 27 May 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
migrant workers pleaded to be sent home
दौराला। मटौर गांव में रह रहे 50 प्रवासी मजदूर मंगलवार को दौराला थाने में पुलिस से गांव भेजने की गुहार लगाने पहुंचे। पुलिस ने उनको सभी सुविधा देने व जल्द उनके गांव भेजे जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला किशनगंज गांव बिताशी निवासी नननेर शर्मा, अटवारी, सिकंदर, ऋषि, अरुण शुक्ला आदि ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से मटौर गांव में रहकर मजदूरी करके भरण पोषण कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से ही उनके काम-धंधे बंद पड़े हैं। जिस कारण अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। वह मंगलवार को दौराला थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देकर गांव भेजे जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके पास रुपये नहीं बचे हैं। जिसके चलते उनके सामने रोटी का भी संकट उत्पन्न हो गया है। इस पर एसआई केपी सिंह ने बताया कि मजदूरों को जल्द सुरक्षित उनके घर भेजे जाने का आश्वासन दिया है। उनके लिए खाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed