फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Metro stations of Ghaziabad will reach directly from Rapid Station

रैपिड स्टेशन से सीधे पहुंचेंगे गाजियाबाद के मेट्रो स्टेशन

Thu, 15 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Metro stations of Ghaziabad will reach directly from Rapid Station
रैपिड स्टेशन से सीधे पहुंचेंगे गाजियाबाद के मेट्रो स्टेशन
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के स्टेशनों का डिजाइन भी अब जारी किया जा रहा है। इसमें स्टेशनों के बाहर और अंदर किस तरह प्रवेश और निकास होगा यह दिखाया जा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद में मेरठ तिराहे के पास रैपिड रेल का स्टेशन बनाया जाएगा। इसी के अंदर से ही आप गाजियाबाद के मेट्रो स्टेशन पहुंच जाएंगे। वहीं से मेट्रो में बैठकर आप दिलशाद गार्डन, कश्मीरी गेट पहुंच जाएंगे। इससे मेरठ से जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। आपको रैपिड रेल के स्टेशन से नीचे उतरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
82 किमी के रैपिड रेल कॉरिडोर में 22 स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। अभी तक गाजियाबाद स्टेशन का डिजाइन तैयार किया गया है। इसे देखने पर साफ है कि रैपिड रेल बनने के बाद यातायात आसान हो जाएगा। स्टेशन को उसी स्थान पर डिजाइन किया गया है जिससे यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए ज्यादा दिक्कत न हो सके। इसी को देखते हुए रैपिड रेल स्टेशन के अंदर से ही मेट्रो स्टेशन जाने के लिए रास्ता दिया गया है। इससे बच्चे, महिलाएं, वृद्ध आसानी से मेट्रो पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसा ही मेरठ में होगा प्लान
इसी तरह का प्लान मेरठ में भैसाली स्टेशन को लेकर बनाया जाएगा। सदर तहसील में भूमिगत स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे 500 मीटर दूरी पर ही भैसाली बस अड्डा है। इस बस अड्डे से दिल्ली, हरिद्वार, बिजनौर आदि स्थानों की बसें मिलती है। इसे भी रैपिड रेल स्टेशन से जोड़ा जाएगा। वहीं, मुरादनगर में भी बस अड्डे को रैपिड रेल स्टेशन से जोड़े जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन निकास और प्रवेश द्वार
गाजियाबाद स्टेशन पर तीन निकास और प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। तिराहे पर बनाए गए स्टेशन को ध्यान में रखते हुए निकास और प्रवेश द्वारा डिजाइन किए गए हैं। वहीं, वाहनों के लिए एक सर्विस रोड पर दी गई है। इससे मेरठ की तरफ जाने वाले वाहन सर्विस रोड का उपयोग करते हुए गाजियाबाद की ओर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed