{"_id":"612559898ebc3e7a200eb9ef","slug":"metering-on-august-26-in-the-presence-of-executive-members-meerut-news-mrt553195721","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मल्टीलेवल पार्किंग के लिए किया जाएगा भूमि का चयन, कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में 26 अगस्त को पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मल्टीलेवल पार्किंग के लिए किया जाएगा भूमि का चयन, कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में 26 अगस्त को पैमाइश
Wed, 25 Aug 2021 02:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:26 PM IST
सार
मेरठ में घंटाघर के पास टाउनहॉल परिसर में वाहन पार्किंग का प्रस्ताव निगम कार्यकारिणी में खारिज हो चुका है। इसके बाद पार्किंग के लिए नगर निगम परिसर और स्टोर की खाली पड़ी भूमि का प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
घंटाघर मेरठ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में घंटाघर के पास नगर निगम परिसर और टाउनहॉल के बराबर में स्टोर की खाली पड़ी भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए भूमि का चयन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, सीएंडडीएस और निगम कार्यकारिणी सदस्य संयुक्त रूप से 26 अगस्त को भूमि की पैमाइश करेंगे। निगम प्रशासन ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
घंटाघर के पास टाउनहॉल परिसर में वाहन पार्किंग का प्रस्ताव निगम कार्यकारिणी में खारिज हो चुका है। इसके बाद पार्किंग के लिए नगर निगम परिसर और स्टोर की खाली पड़ी भूमि का प्रस्ताव पास किया गया था। निगम प्रशासन पहले भी दोनों स्थानों पर भूमि की पैमाइश करा चुका है। निगम प्रशासन की माने तो दोनों में से एक भी स्थान पर 3000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि नहीं है।
विज्ञापन
उधर, भाजपा नेताओं और निगम कार्यकारिणी सदस्यों का दावा है कि प्रस्तावित किए गए दोनों स्थानों पर मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए पर्याप्त भूमि है। भूमि का विवाद खत्म करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने निगम कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश करने का निर्णय लिया है। नगर निगम निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने सभी 12 निगम कार्यकारिणी सदस्यों को पत्र जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने सीएंडडीएस और कार्यकारिणी सदस्यों को 26 अगस्त को सुबह 11 बजे निगम परिसर में भूमि पैमाइश के लिए आमंत्रित किया है। कार्यकारिणी सदस्य अंशुल गुप्ता और गफ्फार अहमद का कहना है कि भूमि पैमाइश के लिए निगम प्रशासन की तरफ से भेजा गया पत्र मिल गया है।
विज्ञापन