फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mentally sick grandfather kills grandson

मनोरोगी दादा ने पोते की हत्या कर खुदकुशी कर ली, बेटे पर भी किया था चाकू से प्रहार

Fri, 20 Sep 2019 04:04 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 04:04 AM IST
विज्ञापन
mentally sick grandfather kills grandson
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति परिवार के लिए काल बन गया। पहले तो बेटे पर चाकू से प्रहार किया, फिर पोते के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पोते को मारने के बाद चाकू से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भिजवाए और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
वारदात कस्बा गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श में बृहस्पतिवार शाम हुई। यहां रहने वाले 70 वर्षीय अय्यूब पुत्र फखरुद्दीन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर परिजनों एवं मोहल्ले वालों से बिना किसी बात झगड़ा कर लेता था। बृहस्पतिवार शाम उसका 28 वर्षीय पुत्र साबिर अपने 3 वर्षीय बेटे शाहिद के साथ खेल रहा था।  
विज्ञापन


इसी दौरान अय्यूब गाली-गलौज करने लगा। बेटे साबिर ने विरोध किया, तो अय्यूब ने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। चाकू के वार से साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया और अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागा, लेकिन गोद में लिए बच्चे को कमरे में ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अय्यूब ने तीन वर्षीय पोते के पेट में ही चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई, फिर अय्यूब ने अपना भी गला रेत लिया। उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर सीओ गंगोह अजय कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल साबिर को अस्पताल भिजवाया।


परिजनों और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर भगवत सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक अय्यूब की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed