फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting of corporation, the commotion of councilors, these allegations put on health officials

निगम की बैठक में पार्षदों का हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर लगाया ये आरोप

Thu, 18 Jan 2018 05:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
Meeting of corporation, the commotion of councilors, these allegations put on health officials
निगम की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छता को लेकर महापौर द्वारा नगर निगम सभागार में बुलाई गई बैठक में पार्षदों ने शहर में गंदगी का ठीकरा नगर स्वास्थ्य अधिकारी के सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं पार्षदों ने उनके खिलाफ नारे लगाते हुए फोन न उठाने और शिकायत के बाद भी काम न करने का आरोप लगाया। पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के नामों की सूची मांगते हुए उनकी हाजिरी का अधिकार पार्षदों को दिए जाने की मांग की। 

विज्ञापन


महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता और नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान के संचालन में स्वच्छता को लेकर हुई बैठक में निगम के अधिकारी और पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी पार्षदों ने एकमत होकर शहर की खराब सफाई व्यवस्था पर सवाल दागे। विपिन जिंदल ने कहा कि वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी हैं। उनकी सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। कुछ सफाई कर्मचारी वार्ड में पहुंच ही नहीं रहे हैं। ब्रह्मपुरी इलाके में जलभराव की समस्या बढ़ रही है। संजय सिंह ने कहा कि वार्ड 50 में हाउस टैक्स लिपिक नहीं पहुंच रहा है। वार्ड 37 के पार्षद गुलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में अभी तक एक भी सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों के नामों की सूची के साथ उनकी हाजिरी का अधिकार भी मांगा। हालांकि पार्षदों की इस मांग पर सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, विनेश विद्यार्थी आदि ने विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर पार्षदों से हाजिरी स्वीकार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ललित नागदेव ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में सफलता के लिए पार्षद पूर्ण सहयोग को तैयार हैं। शहर का विकास कराना और स्वच्छ बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर पार्षद सुनीता प्रजापति, पूनम गुप्ता, सविता, मुनीश कुमार, प्रिया शाक्य, संदीप रेवड़ी आदि उपस्थित रहे।

नगरायुक्त ने गिनाए सफाई के प्रयासः प्रत्येक वार्ड में प्राइवेट सफाई कर्मचारियों की तैनाती करके घर-घर से कूड़ा उठवाएंगे। इसके संसाधनों का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा। 

महानगर में 100 किलोग्राम कूड़ा निकालने वाली संस्थाओं को अपने स्तर से कूड़ा निस्तारण करना होगा। अन्यथा ऐसे प्रतिष्ठानों पर पांच लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। निगम के अधिकारी, पार्षद और शहर की जनता एकजुट होकर स्वच्छता का संकल्प लें तो शहर हो जाएगा स्मार्ट।

पढ़ें : वंदे मातरम् पर बवाल, भाजपा-बसपा पार्षदों में चले जमकर लात-घूसे, देखें तस्वीरें

नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुधारें कार्यप्रणाली

Meeting of corporation, the commotion of councilors, these allegations put on health officials
महापौर सुनीता वर्मा - फोटो : अमर उजाला

नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पार्षदों के सवालों का संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर नगरायुक्त मनोज कुमार ने उनके प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्य प्रणाली सुधारने और 90 वार्डों में सफाई कर्मियों के नामों की सूची पार्षदों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

2019 में होगी टॉप टेन की लड़ाई 
शहर के नागरिकों की सहभागिता से ही स्वच्छता में नंबर वन आ सकता है महानगर। अभी नगर निगम 100 स्वच्छ शहरों में शामिल होने की लड़ाई लड़ रहा है। अभी निगम की तरफ से घर-घर से कूड़ा उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। यह व्यवस्था इस साल हर कीमत पर हो जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के सर्वेक्षण में मेरठ नंबर वन यानी टॉप टेन की लड़ाई में शामिल होगा।  

व्यवस्था सुधारने को जांच कर कार्रवाई करें 
वार्डों में सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने और पर्याप्त सफाई न होने की पार्षदों की शिकायत को महापौर सुनीता वर्मा ने गंभीरता से लिया। महापौर ने नगरायुक्त को निर्देश दिए कि हर वार्ड में सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं। सफाई कर्मचारियों की सूची पार्षदों को सौंपी जाए। पार्षदों की शिकायत पर जांच करके कार्रवाई की जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed