फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut youth sentenced to death in Saudi Arabia, jaid was a truck driver there

बेबसी: जिस बेटे की कमाई से चलता था घर, उसे सऊदी में सुनाई गई सजा-ए-माैत, पढ़ें-आखिर क्या था जैद का कसूर

Thu, 05 Dec 2024 04:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Dec 2024 04:01 PM IST
सार

सऊदी में रहकर अपने परिजनों का सहारा बन रहे जैद को माैत की सजा सुनाए जाने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन कई रात से सो नहीं पाए हैं। हर पल उन्हें बेटे की जान की फिक्र लगी है। आखिर क्या हुआ कि जैद को मिली माैत की सजा।

विज्ञापन
Meerut youth sentenced to death in Saudi Arabia, jaid was a truck driver there
जैद का फाइल फोटो व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुंडाली निवासी जैद के घर पुलिसकर्मी एक पत्र लेकर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस पत्र में ऐसा क्या लिखा था कि जो भी पढ़ता उसी की आंख नम हो जाती। सऊदी अरब के जेद्दा में रह रहे बेटे की चिंता उन्हें हर रोज सताती लेकिन विदेश में रह रहे बेटे की कमाई से ही घर चलता है, ऐसे में बेटे से मोबाइल पर बात कर परिजनों के दिल को तसल्ली मिल जाती। लेकिन जो खबर उन्हें मिली उसके बारे में शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों को हर घड़ी बेटे की जान की फिक्र
जैद के घर पर पुलिस ने एक नोटिस भिजवाया। इस नोटिस में लिखा है कि उनके बेटे को सऊदी में माैत की सजा सुनाई गई है, यदि वह पैरवी करना चाहते हैं तो सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय और अदालत में संपर्क कर सकते हैं। एक तरफ इस नोटिस को पढ़कर परिजन सो भी नहीं पा रहे हैं, वहीं एक तरफ उन्हें बेटे की जान की फिक्र खाए जा रही है।

सऊदी अरब के जेद्दा में मेरठ के जैद (26) को मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में सजा ए मौत की सजा सुनाई गई है। वह साल 2022 में मुंडाली क्षेत्र के रछौती गांव से कार चलाने के लिए गया था। 15 जनवरी 2023 से वह वहां जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: राना स्टील पर GST का छापा, पूर्व सांसद के बेटे को भागते हुए दबोचा, हंगामा, पुलिस-फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित है जैद, कार चलाने के लिए गया था सऊदी
जैद के परिवार से जुड़े गुलजार ने बताया कि जैद छह भाई-बहन हैं। जैद दूसरे नंबर का है। उसका विवाह नहीं हुआ है। वह ड्राइवर है। पिछले साल जनवरी में उसे वहां पकड़ा गया। सूचना मिली कि उससे वहां मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। तब से उस पर केस चल रहा था। 

सोमवार रात मुंडाली थाने की पुलिस घर जैद के घर आई थी और नोटिस दिया। परिवार को 15 जनवरी 2025 तक का समय दिया है कि वह इस मामले में पैरवी कर सकते हैं। गुलजार ने बताया कि इनका अच्छा परिवार है।

विज्ञापन

पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस
जैद के पिता जुबेर खेतीबाड़ी करते हैं और उसका एक और भाई भी सऊदी में ही नौकरी करता है। जब से उनके परिवार को मौत की सजा की जानकारी मिली है, वे बेहद परेशान हैं। इस मामले में कैसे पैरवी कर सकते हैं। इस पर मंथन कर रहे हैं। यह मामला अभी सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय से अनुमोदन की प्रकि्रया में है। वहीं, इस संंबंध में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मुंडाली थाने की पुलिस ने जैद के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

पिता ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार
फिलहाल जैद के परिजनों ने भारत सरकार से मदद मांगी है। जैद के पिता जुबैर ने बताया कि उनके आग्रह पर भारत सरकार ने सऊदी अरब सरकार को जैद की क्षमा याचना का प्रार्थना पत्र भिजवाया है। और कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।

जैद के परिजन डीएम से मिलने पहुंचे थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। पिता का कहना है कि बेटा जेद्दाह में एक पुलिसकर्मी की कार चलाता था। मादक पदार्थ की तस्करी में उसे 15 जनवरी2023 को दोषी मानते हुए जेल भेज दिया गया था। तब से वह जेल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed