Meerut: भाजपा जिला मंत्री लिखी कार में आए युवक, हाईवे पर उत्पात मचाया, राहगीरों ने रोका तो धमकाया
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर रविवार शाम को भाजपा जिला मंत्री लिखी कार में सवार कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने कार की खिड़कियां खोलकर तेज आवाज में गाने बजाए और जमकर हंगामा काटा।
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में काले रंग की स्कार्पियो कार में सवार युवकों ने हाईवे स्थित पल्हेड़ा फ्लाईओवर पर उत्पात मचाया। उन्होंने तेज आवाज में गीत सुने और जमकर डांस किया। खिड़की खोलकर स्टंट किए। कार पर भाजपा जिला मंत्री लिखा हुआ था। इसका वीडियो वायरल हो गया।
रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे मेरठ की आ जा रही कार में सवार कुछ युवक पल्हेड़ा फ्लाईओवर के ऊपर रुके। बाद में युवक तेज आवाज में गीत बजाकर डांस करने लगे। युवकों ने करीब बीस मिनट तक उत्पात मचाया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शहर को मिलेगी एक और टाउनशिप, दस गांवों की 1500 एकड़ जमीन चिह्नित, शासन ने जताई सहमति
कुछ राहगीरों ने समझाने की कोशिश की, मगर वे नहीं माने। इसी दौरान कुछ राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो में काले रंग की मेरठ नंबर वाली कार दिखी। इस पर भाजपा जिला मंत्री लिखा था।
युवक खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। एक कार सवार ने उन्हें रोककर कुछ बोला तो उल्टा उसे ही धमकी दे दी। करीब बीस मिनट बाद ये युवक वहां से गए। थाना प्रभारी राजेश कुमार कांबोज का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वीडियो मंगाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।