फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Your death is certain, man threatened the girl and attacked with a sharp weapon

Meerut: तेरी मौत निश्चित है..., सिरफिरे ने युवती को दी धमकी, अगले ही दिन धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

Mon, 14 Nov 2022 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Nov 2022 11:20 AM IST
सार

मेरठ में अपराधी बेखौफ हैं। यहां गंगानगर में एक सिरफिरे ने युवती को धमकी देने के बाद उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Meerut: Your death is certain, man threatened the girl and attacked with a sharp weapon
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में शनिवार को सिरफिरे युवक ने एक महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर गिर गई। एमडीए आवास पर तैनात गार्डों ने पुलिस को  जानकारी दी। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम में निशा अपने दो बच्चों के साथ किराए पर रहती हैं। उसके पति सचिन किला परीक्षितगढ़ में कनफेक्शनरी की दुकान करते हैं। महिला के मुताबिक शनिवार सुबह नौ बजे वह डिफेंस कॉलोनी में जा रही थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला 12वीं का लापता छात्र, PTM के बाद चाचा के डर से नहीं गया था घर

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने देखा कि एक युवक पीछा कर रहा है। जैसे ही वह कॉलोनी के पीछे वाले गेट के पास पहुंची तभी उसने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। जमीन पर पड़ी महिला को देख एमडीए वीसी आवास पर तैनात गार्डों ने उसे उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निशा को रक्षापुरम रोड स्थित एप्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक ने कहा था-तेरी मौत निश्चित है
महिला ने पुलिस को बताया कि यह युवक कई दिन से पीछा कर रहा था। शुक्रवार को उसने कहा था-तेरी मौत निश्चित है, महिला की मानें तो वह कसेरूखेड़ा में आरोपी युवक के घर पहुंची थी। वहां उसे पता चला कि उसका नाम आशीष है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उसके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed