फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Body of 17-Year-Old Girl Found in Forest Area of Meerut, Investigation Underway

Meerut: जंगल में मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, पहचान होते ही मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 May 2026 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2026 12:44 PM IST
सार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में नरहेडा गांव के जंगल से 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Meerut: Body of 17-Year-Old Girl Found in Forest Area of Meerut, Investigation Underway
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नरहेडा गांव के जंगल में मिले शव की पहचान हुमायूं नगर निवासी तान्या के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मुस्कान की निर्मम हत्या, प्रेमी निकला कातिल, श्मशान में इस हाल में मिली थी युवती की लाश, सामने आई वजह

विज्ञापन
Trending Videos

खेत में मिला किशोरी का शव
जानकारी के अनुसार नरहेडा गांव के जंगल में स्थित एक खेत पर सुबह ग्रामीण पानी देने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में एक किशोरी का शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद क्षेत्रीय पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची।

एक घंटे बाद हुई पहचान
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे बाद मृतका की पहचान हुमायूं नगर निवासी 17 वर्षीय तान्या के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

सभी पहलुओं पर जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने और किशोरी की मौत के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed