फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man murdered during liquor party in military area, killers committed brutality to hide identity

Meerut: सैन्य क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान युवक की हत्या, शव को जलाया, फिर भी हो गई पहचान

Fri, 27 Sep 2024 11:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 27 Sep 2024 11:14 PM IST
सार

कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे 510 आर्मी बेस वर्कशाप क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक के पास सुबह सात बजे लोगों ने अधजला शव देखा। मृतक की पहचान सचिन निवासी नंगलाताशी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Meerut: Young man murdered during liquor party in military area, killers committed brutality to hide identity
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैन्य क्षेत्र में कंकरखेड़ा रेलवे फाटक के पास फ्लाईओवर के नीचे शराब पार्टी के दौरान युवक की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जला दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 70 फीसदी जला शव सड़क किनारे पड़ा देख दहशत फैल गई। पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया। घटना स्थल से एक पैन कार्ड मिला है। जिस पर सचिन कुमार नाम लिखा है। बीयर और शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने देर रात मृतक की पहचान सचिन निवासी नंगलाताशी के रूप में की। 
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे 510 आर्मी बेस वर्कशाप क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक के पास सुबह सात बजे लोगों ने अधजला शव देखा। मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सदर बाजार और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल सदर बाजार थाना क्षेत्र का होने के चलते वहां की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मौके पर बीयर और शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि शराब पिलाने के बाद युवक की हत्या की गई। इसके बाद पहचान मिटाने के मकसद से शव जला दिया गया। शव के पास ही सीमेंट की टाइल पर खून फैला था। खून सनी टाइलें भी पुलिस ने कब्जे में ले लीं। शव के ऊपर का हिस्सा करीब 70 फीसदी जला हुआ था। पैन कार्ड किसका है, इसकी जांच पुलिस ने शुरू की। दे रात पुलिस ने शव की शिनाख्त सचिन निवासी नंगलाताशी के रूप में की। सचिन फास्टफूड का स्टॉल लगाता था। 
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह
सैन्य क्षेत्र में सड़क पर हत्या कर शव जलाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। घटनास्थल भले ही सदर बाजार क्षेत्र का है, लेकिन कंकरखेड़ा थाना वहां से करीब 300 मीटर दूर है। कस्बा चौकी 200 मीटर दूर है। ऐसी घटना हुई और किसी ने देखा तक नहीं, यह बात भी हैरान करने वाली है। युवक और आरोपियों की पहचान अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed