फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man beaten for Rs 200, died in hospital... Father also died

Meerut: 200 रुपये के लिए युवक को पीटा, अस्पताल में मौत... बेटे की हालत देख पिता ने भी तोड़ दिया था दम

Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 28 Jan 2025 12:41 AM IST
सार

होशियार सिंह ने पड़ोस के रहने वाले विक्की से 500 रुपये उधार लिए थे। 300 रुपये वापस कर दिए थे, 200 बकाया थे। 9 जनवरी को होशियार सिंह को इन्हींं रुपयों के लिए बुरी तरह पीटा गया था। 

विज्ञापन
Meerut: Young man beaten for Rs 200, died in hospital... Father also died
होशियार सिंह वाल्मीकि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर में 200 रुपये के विवाद में होशियार सिंह वाल्मीकि (40) को घर से बुलाकर हमला किया गया। हमले के 18 दिन बाद सोमवार को होशियार सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने मोर्चरी पर जमकर हंगामा किया। बेटे की नाजुक हालत देख एक सप्ताह पहले पिता चिरंश्रीलाल की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 

Meerut: Young man beaten for Rs 200, died in hospital... Father also died
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जयभीमनगर में मुर्गी फार्म के पास रहने वाले अमित ने बताया कि उसका भाई होशियार सिंह मजदूरी करता था। उसने पड़ोस के रहने वाले विकास उर्फ विक्की से पांच सौ रुपये उधार लिए थे। इसमें से तीन सौ रुपये वापस कर दिए थे। दो सौ रुपये बकाया थे। 9 जनवरी को होशियार सिंह को विकास ने घर के पास खाली पड़े प्लॉट में बुलाया था। यहां अपने साथी मनीष, जॉनसन और आदित्य के साथ मिलकर ईंटों और लाठी-डंडे से होशियार सिंह पर हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने होशियार सिंह को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Young man beaten for Rs 200, died in hospital... Father also died
हंगामा करते लोगों को समझातीं पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह में दो मौत से परिवार बेहाल
होशियार सिंह की हालत अस्पताल में लगातार गंभीर बनी हुई थी। बेटे की हालत को लेकर पिता चिरंश्रीलाल काफी दुखी थे। परिजनों का कहना है कि इसी दुख में 20 जनवरी को पिता की मौत हो गई थी। होशियार सिंह की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनका एक बेटा 16 वर्षीय सुमित है। इसके अलावा परिवार में मां सुमंत्रा और दो भाई अमित व अजय हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मोर्चरी पर एकत्र भीड़ ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में भी 10 दिन लगा दिए। 18 जनवरी को जानलेवा हमले की बजाय मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। वह खुलेआम घूमते रहे। सीओ नवीना शुक्ला ने कहा कि आरोपों की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मारपीट की रिपोर्ट परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई थी। इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed