फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Yogi government announced will shift Bhaisali Bus Stand outside of city, makes two new bus stations

योगी सरकार का मेरठ को बड़ा तोहफा: लोगों को मिलेगी जाम से निजात, शहर में बनेंगे दो बस अड्डे, बनाया ये खास प्लान

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
सार

Meerut News : योगी सरकार ने क्रांतिधरा मेरठ को एक बड़ा तोहफा देकर आखिरकार एक बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। अब शहरवासियों को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। अब शहर में दो बस अड्डे बनाए जाएंगे। शासन द्वारा यह खास प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Yogi government announced will shift Bhaisali Bus Stand outside of city, makes two new bus stations
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को भैसाली बस अड्डा शहर से बाहर किए जाने के कैबिनेट के फैसले के बाद दिल्ली रोड पर जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। बस अड्डा भूडबराल और मोदीपुरम स्थित आरआरटीएस स्टेशनों के पास स्थानांतरित किया जाएगा। बसों के परिचालन को आरआरटीएस के संचालन से जोड़कर यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बस अड्डे के निर्माण में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यवसायिक गतिविधियों को भी प्रमुखता दी जाएगी।

विज्ञापन


जाम का पर्याय बन चुके भैसाली बस अड्डे को शहर से बाहर किए जाने की कवायद पिछले दो दशक से चल रही थी। यहां से करीब 1400 बसों का संचालन प्रतिदिन होता है। ऐसे में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने बस अड्डे और डिपों को भैसाली से स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

 

प्रस्ताव में यह भी सुझाव दिया गया था कि मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन करके यदि बसों के परिचालन को आरआरटीएस के संचालन से जोड़ दिया जाए तो यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है। इस लिहाज से कराए गए सर्वे में शहर के बाहरी इलाके में स्थित भूडबराल और मोदीपुरम स्थित आरआरटीएस स्टेशन के पास के क्षेत्र को उपयुक्त पाया गया था। इस आधार पर भैसाली बस अड्डे को दो हिस्सों में दोनों आरआरटीएस स्टेशनों के पास स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें: मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह

भूडबराल और मोदीपुरम में बनेंगे
भैसाली बस अड्डा व डिपो की लगभग 9.57 एकड़ जमीन के बदले भूडबराल स्थित मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन के निकट एक बस अड्डा व एक डिपो और मोदीपुरम स्टेशन के निकट 2.6 एकड़ जमीन पर एक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। पल्हेडा स्थित यूपीएसआरटीसी की क्षेत्रीय कार्याशाला के निकट तीन एकड़ जमीन पर डिपो के समान सुविधाएं विकसित करेगा। मेरठ बाईपास स्थित सरधना रोड स्थित चौराहे और बागपत रोड व बड़ौत रोहटा रोड स्थित चौराहों के निकट बस शेल्टर की सुविधा विकसित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed