फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: worker cheats businessman of Rs 17 lakh to get girlfriend an iPhone

Meerut: प्रेमिका को आईफोन दिलाने के लिए नौकर ने व्यापारी को लगाया 17 लाख का चूना

Sat, 12 Nov 2022 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Nov 2022 03:29 PM IST
सार

मेरठ में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाले एक नौकर ने मालिक को 17 लाख की चपत लगा दी। आरोपी नौकर ने सस्ते में माल बेचकर प्रेमिका को डेढ़ लाख का आईफोन और जेवरात दिलाए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिया

विज्ञापन
Meerut: worker cheats businessman of Rs 17 lakh to get girlfriend an iPhone
आईफोन - फोटो : i stock

विस्तार

मेरठ में कॉस्मेटिक और अन्य सामान का कारोबार करने वाले रजनीश गुप्ता के यहां काम करने वाले एक नौकर ने उन्हें 17 लाख रुपये की चपत लगा दी। इस व्यापारी का माल सस्ते में बेचने के बाद इस कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका को डेढ़ लाख रुपये का आईफोन और एक लाख रुपये के जेवरात तक दिला दिए।

विज्ञापन


इस कारनामे का पता चलने के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, व्यापारी ने आरोप लगाया कि सदर बाजार थाने के एक सिपाही ने शिकायत न करने का दबाव बनाया है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी रजनीश गुप्ता सांई ट्रेडर्स के नाम से फर्म चलाते हैं। उनके पास हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड की एजेंसी है। उनका बेटा सिद्धार्थ गुप्ता कारोबार में सहयोग करता है। उनके यहां सदर निवासी युवक समेत अन्य लोग काम करते हैं। दीपावली पर सदर बाजार निवासी कर्मचारी ने कुछ व्यापारियों तक माल पहुंचाने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BAGHPAT:  ऑनलाइन धोखाधड़ी, 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर युवती से दस लाख रुपये ठगे

आरोप है कि उसने बुकिंग वाले व्यापारियों की बजाय अन्य लोगों को सस्ते दामों में माल बेच दिया और रुपये अपने पास रख लिए। शुक्रवार को रजनीश गुप्ता के पास उन व्यापारियों के फोन आए, जिनके पास माल भेजा जाना था। जब पता चला कि उन तक माल नहीं पहुंचा तो दंग रह गए।

उन्होंने कर्मचारी से पूछा तो उसने रुपये लौटाने की बात कही। उन्होंने कुछ और व्यापारियों से बात की तो पता चला कि करीब 17 लाख रुपये की चपत उसने लगाई है। सख्ती से पूछा तो कर्मचारी ने बताया कि उसने प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए यह सब किया।

शुक्रवार शाम को काफी संख्या में व्यापारी रजनीश गुप्ता के साथ नौचंदी थाने पहुंचे और कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed