फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online fraud: ten lakh rupees cheated from a girl in the name of lottery in Baghpat

BAGHPAT: ऑनलाइन धोखाधड़ी, 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर युवती से दस लाख रुपये ठगे

Sat, 12 Nov 2022 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Nov 2022 03:09 PM IST
सार

ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ठग आए दिन बागपत में लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में ऑनलाइन ठगों ने काठा गांव की एक युवती से लॉटरी के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए। युवती ने पुलिस में मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
Online fraud: ten lakh rupees cheated from a girl in the name of lottery  in Baghpat
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में ऑनलाइन ठग इन दिनों सक्रिय हैं। ऑनलाइन ठगी करने वालों ने बागपत के काठा गांव की रहने वाली एक युवती के साथ धोखाधड़ी कर दी। जिसमें युवती को गाड़ी व 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठग लिए गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT: आईआईएमटी विश्वविद्यालय में लगे वृहद रोजगार मेले में पेटीएम, डाबर, एलआईसी जैसी कंपनियां कर रहीं भर्ती
विज्ञापन


काठा गांव की रहने वाली पीड़िता स्वीटी ने कोतवाली पर दी शिकायत ने बताया कि 18 अक्तुबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आयी। कॉल करने वाले ने उसकी एक गाड़ी और 25 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा दिया और उससे कभी 10 हजार तो कभी 12 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि अभी तक उससे दस लाख रुपये से अधिक रुपये ठग लिए गए और अब उसकी कॉल भी रिसीव नही कर रहा। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed