फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wood mafia has cut rosewood trees in Hastinapur and forest department team started investigation

UP: रात के अंधेरे में काट डाले दर्जनों शीशम के पेड़, मचा हड़कंप, माफिया की तलाश में जुटे वन विभाग के अफसर

Fri, 20 Jan 2023 04:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 04:41 PM IST
सार

Meerut News : लकड़ी माफिया ने कीमती शीशम के पेड़ काट डाले। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी माफिया की तलाश में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Wood mafia has cut rosewood trees in Hastinapur and forest department team started investigation
लकड़ी माफिया ने शीशम के पेड़ काट डाले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में लकड़ी माफिया ने सरकारी जमीन में खड़े कीमती शीशम के पेड़ काट डाले। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


मामला क्षेत्र के गांव डांडी के समीप का है। जहां पर लकड़ी माफिया ने ग्राम पंचायत लतीफपुर के स्कूल की भूमि में खड़े कीमती दर्जनों शीशम के पेड़ों को गुरुवार रात में काट डाला। वहीं दिन निकलते ही जब मामले की जानकारी पास के गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शीशम की लकड़ी को कब्जे में ले लिया। हालांकि लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गए। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौके पर करीब एक लाख के शीशम के कटे पेड़ जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम

फिलहाल वन विभाग की टीम लकड़ी माफिया की तलाश में लगी है। अभी तक टीम को लकड़ी माफिया का कोई सुराग नहीं मिला है। स्कूल की भूमि होने के चलते मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी

ग्रामीणों ने जताया सेटिंग का संदेह
डांडी गांव के लोगों का कहना है कि सेंचुरी के नजदीक दर्जनों पेड़ शीशम के काट दिए गए और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिन निकलने पर लोगों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed