फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman seeks justice: says Tantrik husband pressured her to have relations with clients

महिला की आपबीती: बोली-ग्राहकों से संबंध बनाने का दबाव बनाता है तांत्रिक पति, पुलिस पर लगाए ये आरोप

Tue, 19 Nov 2024 02:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Nov 2024 02:36 PM IST
सार

मेरठ में एक महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि उसका तांत्रिक पति उसे ग्राहकों से संबंध बनाने के लिए विवश करता है। पति बेटे की बलि देने का भी प्रयास कर चुका है।

विज्ञापन
Meerut Woman seeks justice: says Tantrik husband pressured her to have relations with clients
तांत्रिक, तंत्र-मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एसएसपी कार्यालय पर पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक पति ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। आरोपी अपने दो वर्ष के बेटे की बलि देने का प्रयास भी कर चुका है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


तंत्र क्रिया करता है पति
लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक दो साल का बेटा है। शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। पति तंत्र क्रिया करता है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसके पास से दूर-दूर से लोग आते हैं। पति इन लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव उस पर डालता है। विरोध करने पर मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: मुजफ्फरनगर की सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, मीरापुर में चप्पे-चप्पे पर नजर, 20 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल के मासूम की बलि देने का भी किया प्रयास
आरोपी दो साल के बेटे की बलि देने की भी कोशिश कर चुका है। आरोप है कि आरोपी उसकी गर्दन पर पैर रखकर खड़ा हो गया था। पीड़िता ने किसी तरह बेटे की जान बचाई।

इसके बाद वह पुत्र के साथ अपने मायके में रहने लगी। पति लगातार उसे, पुत्र और परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार एसएसपी से लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed