{"_id":"6208dde23cb4df4f0239da1c","slug":"meerut-woman-commits-suicide-by-jumping-into-canal-in-domestic-strife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: महिला ने नहर में कूदकर दी जान, सामने आई आत्महत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: महिला ने नहर में कूदकर दी जान, सामने आई आत्महत्या की वजह
Sun, 13 Feb 2022 04:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Feb 2022 04:00 PM IST
सार
महिला को नहर में कूदता देखकर आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला और उसे रोहटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला ने गंग नहर में कूदकर जान दे दी। हालांकि आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के चंदौड़ी गांव की रहने वाली पूनम रविवार सुबह अपनी सास के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह पूठ क्षेत्र में गंगनहर पर पहुंच गई और नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदता देखकर आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला और उसे रोहटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेटे की चाहत में तांत्रिक पति बना हैवान: गर्भवती पत्नी को छह माह तक दी यातनाएं, बेटी होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 45 वर्ष बताई गई है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। किसी बात को लेकर महिला की अपनी सास के साथ कहासुनी हुई थी। घरेलु कलह के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।