{"_id":"66b22ac543e9dd804d0e38e4","slug":"meerut-when-sheikh-hasina-left-the-country-atrocities-on-hindus-increased-expressed-concern-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शेख हसीना ने छोड़ा देश, तो हिंदुओं पर और बढ़ा अत्याचार, जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शेख हसीना ने छोड़ा देश, तो हिंदुओं पर और बढ़ा अत्याचार, जताई चिंता
Tue, 06 Aug 2024 07:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:23 PM IST
सार
शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गया है। इस पर चिंता जताते हुए सीएए के तहत भारत लाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदीपुरम स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को विहिप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रांत प्रवक्ता शीलेंद्र चौहान ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हालात और खराब हो गए हैं। वहां हिंदुओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं। बांग्लादेश में हिंसा नियंत्रण से बाहर है। हिंदुओ की संपत्ति, व्यापार, मकानों पर उग्र हमले हो रहे हैं। साथ ही अल्पसंख्यक जैन, बौद्ध, सिख भी इसी तरह पीड़ित हैं। भारत सरकार को वैश्विक समुदाय पर दबाव डालना चाहिए और बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। जो हिंदू भारत आना चाहे उसे सरकार सीएए के तहत सम्मान के साथ आने दे।

प्रेमपाल सिंह ने कहा कि यदि यही हालात रहे तो एक दिन सारा विश्व कट्टरपंथी लोगों के हाथ में होगा। पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश धीरे-धीरे भारत को घेरने का षड़यंत्र रच रहे हैं। बैठक में राकेश सोम, अजय सोम, सूरजपाल, बाल किशोर, रणवीर सिंह, निरंजन पुंडीर, उदयवीर सिंह, देवराज सोम आदि मौजूद रहे।