{"_id":"66ba4afa84394c62a80811a8","slug":"meerut-when-a-fight-broke-out-on-instagram-a-young-man-was-taken-away-in-a-car-video-went-viral-two-arrest-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इंस्टाग्राम पर लड़ाई हुई तो युवक को कार में डालकर ले गए, वीडियो वायरल, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इंस्टाग्राम पर लड़ाई हुई तो युवक को कार में डालकर ले गए, वीडियो वायरल, दो पकड़े
Mon, 12 Aug 2024 11:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:20 PM IST
सार
सोशल साइट पर एक युवक की कहासुनी हुई तो चार युवक उसे कार में डालकर ले गए। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, दो फरार हैं।
विज्ञापन
विस्तार
हापुड़ रोड इकबाल नगर गैस गोदाम निवासी 18 वर्षीय अदीब की इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करने को लेकर दो युवकों से कहासुनी हो गई। सोमवार दोपहर कार सवार चार युवक अदीब को अगवा कर ले गए। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद युवक को बरामद कर लिया। लोहिया नगर थाना पुलिस ने गंगानगर रोड स्थित कालेज के दो छात्र माज सिद्दीकी और नायाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हापुड़ रोड गैस गोदाम निवासी अदीब पुत्र सरताज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कादिर के जन्मदिन को लेकर टिप्पणी कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कार सवार चार युवक गैस गोदाम पहुंचे और युवक को उठाकर ले गए। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना मिलने पर करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास नरहेडा के पास से अदीब को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार बरामद की है। पकड़े आरोपी लखीमपुरी खीरी थाना सदर बाजार हाल पता गंगानगर निवासी मोहम्मद माज सिद्दीकी, अमरोहा हाल पता गंगानगर निवासी नायाब हैं। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।