फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Weather changed between heat and humidity in western UP, rain at some places

Weather: पश्चिमी यूपी में गर्मी और उमस के बीच बदला मौसम, कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

Sat, 16 Jul 2022 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Jul 2022 02:44 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को आज दोपहर बाद थोड़ी राहत मिली। मेरठ समेत कई जिलों में आसमान पर काले बादल छाए और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
Meerut: Weather changed between heat and humidity in western UP, rain at some places
rain in up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी में उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। उमस लगातार बढ़ रही है। शनिवार का दिन भी गर्मी से शुरू हुआ। हालांकि दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया और आसमान पर बादल छा गए। इससे मेरठ समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान पर काले बादल छाने के कारण मौसम लोगों को धूप से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 18 से 22 जुलाई के बीच में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


उमस व गर्मी का असर लगातार परेशान कर रहा है। मेरठ में भी गर्मी से शहर वासी हलकान है। मौसम राहत देता नहीं दिख रहा। इस समय तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिससे गर्मी ने शहर वासियों को हलकान कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder & suicide: साथ जिए, साथ मरेंगे कहकर तमंचे से प्रेमिका पर दाग दीं चार गोलियां, एकसाथ जली दोनों की चिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिन की शुरुआत भीषण गर्मी से हुई लेकिन दोपहर को मौसम बदल गया। दोपहर होते-होते आसमान पर बादल छाए तो कुछ स्थानों पर शहर में बारिश भी हो गई।

बारिश से मौसम तो बदला लेकिन उमस का असर अभी भी कम होता नहीं दिख रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 18 से 22 जुलाई के बीच में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि उमस गर्मी के असर को कम नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed