फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ward boy held the girls hand in hospital, report filed

Meerut: वार्ड बॉय ने अस्पताल में पकड़ा युवती का हाथ, युवक से की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Feb 2024 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Feb 2024 02:13 PM IST
सार

मेरठ के एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय पर तीमारदार युवती का हाथ पकड़ने का मामला सामने आया तो भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। प्रबंधन पर आरोपी को मौके से भगाने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Meerut: Ward boy held the girls hand in hospital, report filed
आरोप वार्ड ब्वॉय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में वार्ड बॉय ने तीमारदार युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी को मौके से भगा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी महिला निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। रविवार रात तीमारदारी में लगा महिला का बेटा किसी काम से घर चला गया। अस्पताल में महिला की पुत्री थी।
विज्ञापन


आरोप है कि अस्पताल के वार्ड बॉय नाजिम हुसैन उनके कमरे में पहुंचा और युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती के साथ बदतमीजी की। मामले की जानकारी मिलने पर राजीव गोयल, राजू आदि भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह  भी पढ़ें: Namo Baharat: शताब्दी नगर तक के लिए RAPIDX की जमीन तैयार, वायाडक्ट रखने का काम पूरा, अब अगले चरण का कार्य शुरू

वार्ड बॉय ने युवक से की अश्लील हरकत
सिविल लाइन क्षेत्र निवासी विद्युत निगम के कर्मचारी के बेटे को रविवार को पेट में दर्द होने की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि वार्ड में भर्ती होने के बाद युवक के साथ वार्ड बॉय ने कुकर्म की नीयत से अश्लीलता की। उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया।

इस बात की जानकारी जब युवक के परिजनों को लगी तो उन्होंने जिला अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता की तहरीर पर वार्ड बॉय राजकुमार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed