{"_id":"64c0fc4970664a82440925d4","slug":"meerut-vikas-chaudhary-of-meerut-stf-won-gold-in-10-meter-air-pistol-championship-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियनशिप में मेरठ एसटीएफ के विकास चौधरी ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियनशिप में मेरठ एसटीएफ के विकास चौधरी ने जीता गोल्ड
Wed, 26 Jul 2023 04:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 26 Jul 2023 04:32 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट के हेड कांस्टेबल विकास चौधरी ने स्टेट लेवल की शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
vikas chaudhary
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट के हेड कांस्टेबल विकास चौधरी ने स्टेट लेवल की शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। विकास अब नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में ये प्रतियोगिता 17 से 26 जुलाई तक दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई। इसमें प्रदेशभर के शूटिंग खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में एक ईवेंट पुलिस सर्विसेज के लिए भी था। जिसमें एटीएस, एसटीएफ और यूपी पुलिस की विभिन्न शाखाओं के जवानों ने भाग लिया।
स्टेट लेवल चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में विकास चौधरी प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर यूपी एटीएस के एएसपी संजय कुमार और तीसरे स्थान पर राहुल कुमार रहे हैं। विकास मूल रूप से बुलंदशहर जिले के फतेहपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विकास अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर को अपना आइडियल मानते हैं। एसटीएफ मेरठ यूनिट के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने उनको बधाई दी है।