फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Vikas Chaudhary of Meerut STF won gold in 10 meter air pistol championship

Meerut: 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियनशिप में मेरठ एसटीएफ के विकास चौधरी ने जीता गोल्ड

Wed, 26 Jul 2023 04:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट के हेड कांस्टेबल विकास चौधरी ने स्टेट लेवल की शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

विज्ञापन
Meerut: Vikas Chaudhary of Meerut STF won gold in 10 meter air pistol championship
vikas chaudhary - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट के हेड कांस्टेबल विकास चौधरी ने स्टेट लेवल की शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। विकास अब नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में ये प्रतियोगिता 17 से 26 जुलाई तक दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई। इसमें प्रदेशभर के शूटिंग खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में एक ईवेंट पुलिस सर्विसेज के लिए भी था। जिसमें एटीएस, एसटीएफ और यूपी पुलिस की विभिन्न शाखाओं के जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


स्टेट लेवल चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल में विकास चौधरी प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर यूपी एटीएस के एएसपी संजय कुमार और तीसरे स्थान पर राहुल कुमार रहे हैं। विकास मूल रूप से बुलंदशहर जिले के फतेहपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर को अपना आइडियल मानते हैं। एसटीएफ मेरठ यूनिट के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed