{"_id":"63d7aaf29908942e576c5d46","slug":"meerut-vijay-kumar-said-that-if-the-old-pension-is-not-restored-there-will-be-a-big-movement-before-2024-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विजय कुमार ने किया एलान, पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 से पहले होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विजय कुमार ने किया एलान, पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 से पहले होगा बड़ा आंदोलन
Mon, 30 Jan 2023 05:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:04 PM IST
सार
Meerut News : अटेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने बड़ा एलान किया है। कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 से पहले बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में अटेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो 2024 से पहले एक बड़ा आंदोलन होगा। सरकार को इसका नतीजा भुगतना होगा। जिस प्रकार से 1857 की क्रांति की शुरुआत मेरठ से हुई थी, इसी तरह मेरठ से ही पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है। वह यहां जेल चुंगी स्थित रामलीला ग्राउंड में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रहास ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर ही यहां सभा आयोजित की गई है। जल्द ही अब रणनीति बनाकर आगे की योजना बनाई जाएगी। लोकसभा चुनाव से पूर्व अब रैलियां निकाली जाएंगी। दिल्ली में एक महारैली निकालकर सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से हजारों की संख्या में शिक्षक व अन्य राज्य कर्मचारी शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी सभा में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी
उन्होंने पुरानी पेंशन को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग रखी। इसके उपरांत सभी कर्मचारियों ने जेल चुंगी से लेकर डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
यह भी पढ़ें: Suicide: बहन की शादी से परवान चढ़ी मोहब्बत, दुष्यंत से फैज बनते ही करने लगा था ये काम, फिर उठाया खौफनाक कदम