{"_id":"64cb8e4fd91ed41c1f0a0567","slug":"meerut-vehicle-theft-gang-exposed-three-accused-arrested-seven-vehicles-recovered-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और बाइक समेत सात वाहन बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और बाइक समेत सात वाहन बरामद
Thu, 03 Aug 2023 04:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Aug 2023 04:55 PM IST
सार
मेरठ के नौचंदी थाना पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से निशानदेही पर चोरी की स्कूटी और बाइक समेत सात वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के नौचंदी थाना पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर सात दो पहिया वाहन बरामद किए गए, जिसमें स्कूटी और बाइक दोनों शामिल है। इसके अलावा वाहनों के लॉक तोड़ने वाले कई औजार भी आरोपियों के पास से मिले हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जागृति विहार निवासी सोनू पुत्र यशपाल, गौरव पुत्र राकेश और देवापुत्र सुनील के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ पहले भी काफी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नरभक्षी गुलदार: पेड़ पर चढ़ने-छिपने में शातिर, नाम है छलिया, मजबूत जबड़े और दांत भेद देते हैं सांस की नली
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि यह गिरोह मेरठ समेत एनसीआर के अन्य जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, जो वाहन चोरी कर उनकी नंबर प्लेट और अन्य पहचान बदल देते थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली या हरियाणा में जाकर बेच देते थे। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।