रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई श्रमिकों की भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, बिहार के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते 58 दिन बाद मेरठ रेलवे स्टेशन से सोमवार शाम को चार बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार के लिए रवाना होगी। ट्रेन चलने की सूचना पर मजदूर बड़ी संख्या में स्टेशन पर पहुंच गए। वहीं जल्दी जाने के चक्कर में श्रमिकों की भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई। रेलवे पुलिस ने सख्ती कर भीड़ को काबू किया।
बताया गया कि जिला प्रशासन ने पहले सूची नहीं बनाई, जिसकी वजह से यह अव्यवस्था हुई। इस दौरान स्थानीय पुलिस गायब हो गई तो स्टेशन अधीक्षक व्यवस्था कराते दिखे। श्रमिकों के लिए सिर्फ 1500 टिकट ही थे।
बता दें कि सोमवार को सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से बिहार के अररिया स्टेशन के लिए शाम चार बजे श्रमिक स्पेशन ट्रेन रवाना होगी। रविवार शाम डीएम अनिल ढींगरा के निर्देशन में अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। रवानगी से पहले स्टेशन और ट्रेन को सैनिटाइज करा दिया गया है। स्टेशन पर सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई। सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के बाद ही उन्हें ट्रेन में बैठाया जाएगा। व्यवस्था बनाने में एमडीए सचिव प्रवीणा, एडीएम वित्त सुभाष चंद मौजूद हैं।
स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रमिकों की जांच की। सभी का पता नोट करने के बाद ही ट्रेन में बैठाया जा रहा है। उनकी सूची अररिया स्टेशन पर भी भेज दी गई है। वहां गिनती कर उन्हें उतारा जाएगा। इसके बाद उनके घरों को रवाना किया जाएगा। सभी श्रमिकों को फोन पर सूचना दे दी गई है, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन एमडीए के कंट्रोल रूम में कराया था। स्टेशन पर इन्हें खाने का पैकेट, फल, दो बोतल पानी, सैनिटाइजर किट दी गई। स्टेशन पर सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोच तक पहुंचया जा रहा है। ट्रेन के अंदर श्रमिकों को एक सीट छोड़कर बैठाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया ये आरोप, घर जाने की जिद पर अड़े
24 घंटे में तय करेंगे 1357 किमी का सफर
रेलवे ने ट्रेन नंबर 04098-श्रमिक स्पेशल को मेरठ से अररिया के लिए चलाने की अनुमति दी थी। यह ट्रेन मेरठ से शाम चार बजे चलकर अगले दिन शाम चार बजे अररिया स्टेशन पहुंचेगी। 1357 किमी का सफर श्रमिकों को बैठकर करना होगा। इसमें जनरल के 20 और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच हैं।
सात जिलों के 1868 यात्री
अररिया के लिए जाने वाली ट्रेन में सात जिलों के कुल 1868 यात्री होंगे। इसमें भागलपुर, कटिहार, लखीसराय, मुंगेर, पूर्णिया और सुपौल जिले के श्रमिक होंगे। वहीं 19 मई (मंगलवार) सिटी स्टेशन से मोतिहारी के लिए ट्रेन का संचालन होगा। इसमें बिहार के 28 जिलों के 1778 श्रमिक होंगे। इसमें बिहार की राजधानी पटना सहित छपरा, मधुबनी, वैशाली आदि प्रमुख जिलों के श्रमिक होंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/