फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Union Health Minister in the city today, will know about health schemes

मेरठ: केंद्रीय चिकित्सा मंत्री मनसुख मांडविया ने जिले की स्वास्थ्य योजनाओं का जाना हाल, ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर का भ्रमण

Sun, 17 Apr 2022 10:51 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Apr 2022 10:51 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जानेंगे। दोपहर एक बजे तक विकास भवन में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से मिलेंगे और उन्हें इस योजना के कार्ड वितरित करेंगे।

विज्ञापन
Meerut: Union Health Minister in the city today, will know about health schemes
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने आज मेरठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में योगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा का निरीक्षण कर वहां मरीजों से वार्ता की। उनका कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1,17000 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालित हैं। 18 से 23 अप्रैल तक ब्लॉक स्तरीय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन दिनों का लाभ लेकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का हाल जाना। दोपहर एक बजे तक विकास भवन में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से मिले और उन्हें इस योजना के कार्ड वितरित किए। आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन कोरोना की परिस्थितियों और प्रबंधन पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद वह हस्तिनापुर के लिए रवाना हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पहली बार मेरठ के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनस हत्याकांड: 14 साल के मासूम को पहले बेल्ट से जमकर पीटा, एक ने हाथ पकड़े दूसरे ने काटी गर्दन, तड़पा-तड़पाकर दी खौफनाक मौत

केंद्रीय चिकित्सा मंत्री मनसुख मांडविया ने ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर का भ्रमण किया। यहां पर पहुंच कर उन्होंने जैन धर्म के पावन तीर्थ स्थलों पर पूजा अर्चना की और ज्ञानमती माता से आशीर्वाद लिया और कहा कि हस्तिनापुर एक धर्म नगरी है। यहां तीर्थंकरों की भी पावन जन्मस्थली है, इसलिए इस ऐतिहासिक नगरी में मौजूद धर्म संतों के सामने राज सत्ता बहुत निम्न हैं।

रविवार को केंद्रीय चिकित्सा मंत्री मनसुख मांडविया मेरठ लोकसभा सीट के सांसद राजेंद्र अग्रवाल और जिला अध्यक्ष विमल शर्मा के साथ ऐतिहासिक नगरी में पहुंचे, जहां पर पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में तीर्थंकरों के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रबंधक मुकेश कुमार जैन ने मंत्री और अन्य नेताओं का स्वागत किया।

उसके बाद केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जंबूद्वीप स्थल पर पहुंचे, उन्होंने जंबूद्वीप रचना के दर्शन किए और उसके बाद जैन धर्म की पावन प्रेरिका व जैन धर्म की सर्वोच्च गणनी प्रमुख ज्ञानमती माता से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया माता को श्रीफल भेंट किया। उसके बाद माता से कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

ज्ञानमती माताजी केंद्रीय मंत्री से हस्तिनापुर की महत्ता बताई और कहा कि दुनिया में यह वही स्थान है जहां पर एक नहीं कई इतिहास जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप शरीर को स्वस्थ करते हैं और हम आत्मा को स्वस्थ करते हैं। उसके बाद केंद्रीय चिकित्सा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हस्तिनापुर एक धार्मिक नगरी है। यहां पर बड़े-बड़े संत-महात्मा मौजूद हैं। इसलिए धर्म सत्ता के सामने राजसत्ता बहुत निम्न है।

उन्होंने जैन धर्म के तीर्थंकर ओ की जन्मभूमि हस्तिनापुर के बारे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ज्ञानमती माता से बातचीत की। वहीं रविंद्र कीर्ति स्वामी ने हस्तिनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अपील की और कहा कि एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक नगरी में आगमन होना चाहिए। इससे यहां के विकास को गति मिलेगी। जंबूद्वीप के प्रबंधक विजय कुमार जैन ने हस्तिनापुर की ऐतिहासिकता के बारे में बताते हुए जंबूद्वीप की रचना के बारे में बताया इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed