फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Two sides fiercely clashed over childrens dispute, video went viral

MEERUT: बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 11 Dec 2022 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Dec 2022 02:45 PM IST
सार

मेरठ में जाकिर कॉलोनी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों का शांतिभंग में चाालन कर दिया है।  

विज्ञापन
MEERUT: Two sides fiercely clashed over childrens dispute, video went  viral
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी मे बच्चों में हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। यहां क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में बीच सड़क पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौराने दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे व लाठी डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच सड़क पर लाठी-डंडे लात घूंसे मारपीट चले। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मारपीट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दादी के कुंडल खींचे तो बदमाशों से भिड़ी पोती, ऐसे दिखाई दिलेरी, पुलिस ने भी सार्थक किया सीएम योगी का बयान

लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान वीडियो वायरल हो गया था। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि चारों का शांति भंग में चालान किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed