{"_id":"6568e618c4c4e8a1a50483d7","slug":"meerut-two-people-riding-a-bike-died-on-the-spot-in-a-collision-with-a-truck-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत, भारी वाहन ने खो दिया था नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत, भारी वाहन ने खो दिया था नियंत्रण
Fri, 01 Dec 2023 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानी थाना क्षेत्र में संगम पेट्रोल पंप के सामने बागपत रोड पर प्लैटिना बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर बागपत की तरफ से मेरठ आ रहे थे कि अचानक संगम पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक सवारों की पहचान जयकरण पुत्र दुलीराम निवासी सोरखा थाना परतापुर उम्र लगभग 50 वर्ष तथा बीनू पुत्र ओंकार निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 38 वर्ष हुई है। मृतकों के शव को सुभारती अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पंचायतनामा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन