फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two groups of students clashed for singing song at the coaching center

मेरठ: कोचिंग सेंटर में गाना बजाने पर भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे और बेल्ट

Tue, 20 Aug 2019 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Aug 2019 02:58 PM IST
Meerut: Two groups of students clashed for singing song at the coaching center
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में मंगलवार को एक कोचिंग सेंटर में मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे लाठी डंडे और बेल्ट चलीं।



सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोप छात्र फरार हो गए। वहीं मारपीट में एक छात्र घायल हुआ है। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। 


प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 'आयुष्मान' के आशीर्वाद से गर्भवती महिलाएं वंचित, नहीं मिल पा रहा 

विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर है। जहां छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग करने आते हैं। मंगलवार को कोचिंग सेंटर में बैठे छात्रों के दो गुटों में मोबाइल पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए और सड़क पर आ गए। यहां दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र घायल भी हो गया। 

यमुना के उफान ने मचाई तबाही, जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, तटबंध टूटे, पानी में बहे किसानों के सपने

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं घायल छात्र ने उपचार के बाद थाने पहुंचकर आरोपी छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed