MEERUT: छावनी क्षेत्र में बड़े बकाएदारों से होगी 22 करोड़ की वसूली, 677 कर्मचारियों के मानदेय का रास्ता भी साफ
मेरठ में केंटोमेंट क्षेत्रों में बड़े बकाएदारों से 22 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। यहां स्कूलों सहित अन्य संस्थानों ने कर का भुगतान नहीं किया है। विशेष बोर्ड बैठक में 677 कर्मचारियों के मानदेय का रास्ता भी साफ हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वहीं, आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे 677 कर्मचारियों के मानदेय का रास्ता साफ हो गया है। परिषद के अधिकारी अब ठेकेदार द्वारा जमा किए गए जनवरी 2022 के ईएसआई, पीएफ और जीएसटी की जांच करेंगे। इसके साथ फरवरी माह की लगभग एक करोड़ की राशि ठेकेदार को दी जाएगी।
यह बैठक में सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 2 बजे तक चली। बैठक में मनोनीत पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान 500 पेंशनरों का डीए बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया गया। अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने कहा कि छावनी क्षेत्र में 31 वाटर एटीएम ठीक कराए जाएंगे। बाजारों में आने वाले लोगों को ठंडा जल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, हालत गंभीर, परिजन बोले- पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस
ब्रिगेडियर ने कहा कि ठेकेदार फरवरी माह का पैसा मिलने पर तीन दिन में सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय दिलाएं। ठेकेदार को शपथ पत्र भी देना होगा। अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो एक करोड़ की बैंक गारंटी को जब्त किया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष ने सीईओ ज्योति कुमार को सलाह दी कि बड़े कर बकाएदारों और स्कूलों से वार्ता कर फिलहाल पुरानी दरों के हिसाब से ही कर जमा कराया जाए। इस दौरान सेंट मैरिज स्कूल को अतिरिक्त कमरे के निर्माण की अनुमति दी गई और फाइल को स्वीकृति के लिए रक्षा संपदा कार्यालय भेज दिया गया।
एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की विधायक निधि से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए एनओसी दी गई। डॉ. सतीश शर्मा के प्रस्ताव पर सड़क और नाला सफाई के मुद्दे पर आगामी साधारण सभा पर निर्णय की बात कही गई। बैठक में सीईओ ज्योति कुमार और नामित पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जयपाल सिंह तोमर मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर 200 स्ट्रीट लाइट ठीक हाेंगे
आगामी कांवड़ यात्रा देखते हुए भी छावनी क्षेत्र में तैयारी शुरू कर दी गई है। यात्रा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर खराब लगभग 200 स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही दो चलित शौचालय खरीदे जाएंगे। इनका प्रयोग कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु कर पाएंगे। सीईओ ने कुछ सड़कों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।