फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Twenty five thousand reward on each Yakub Qureshi and his two sons

Meerut: याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटों पर 25-25 हजार का इनाम

Sat, 16 Jul 2022 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Jul 2022 01:50 PM IST
सार

याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटों पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। कुर्की में 125 करोड़ का सामान जब्त करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Twenty five thousand reward on each Yakub Qureshi and his two sons
हाजी याकूब कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे इमरान और फिरोज उर्फ भूरा पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। बुधवार को याकूब कुरैशी के घर और फैक्टरी समेत 125 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


हापुड़ रोड पर हाजी याकूब कुरैशी की अवैध तरीके से चल रही फैक्टरी में 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमों ने छापा मारा था। पुलिस ने इस मामले में याकूब, उनकी पत्नी संजीदा, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। फैक्टरी से करीब पांच करोड़ की कीमत का मीट बरामद हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़े : Photos: वृक्षारोपण कराओ, फोटो खिंचवाओ और फिर जिम्मेदारी भूल जाओ, मेरठ में 10 दिन में ही सूखे सात हजार पौधे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन नामजद आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। याकूब की पत्नी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अवैध मीट पैकिंग के मामले में पुलिस जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। वहीं याकूब की कुर्क की गई मीट फैक्टरी पर पुलिस का पहरा है। कोठी से कुर्क किया गया सामान खरखौदा थाने में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed