{"_id":"66cf4da3b8f9547316084846","slug":"meerut-time-table-of-meerut-lucknow-vande-bharat-express-released-know-what-will-be-the-speed-and-fare-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी, जानें कितनी होगी रफ्तार और कितना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी, जानें कितनी होगी रफ्तार और कितना होगा किराया
Wed, 28 Aug 2024 09:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:48 PM IST
सार
वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी गई है। मेरठ-लखनऊ के बीच यह ट्रेन 560 किमी दूरी आठ घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी है। मेरठ-लखनऊ के बीच यह ट्रेन 560 किमी दूरी आठ घंटे में तय करेगी। ट्रेन की औसत रफ्तार 57 किमी प्रति घंटा होगी। मेरठ-लखनऊ के बीच हापुड़, मुरादाबाद और बरेली में इसको ठहराव दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 31 अगस्त के बाद ट्रेन को नियमित किए जाने के साथ समय में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन 31 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे। पहले दिन सुबह 6:35 बजे मेरठ से चलने के बाद यह ट्रेन 10:06 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 2:50 बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 6:04 बजे बरेली आएगी। यहां से चलकर रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। मुरादाबाद में पांच मिनट और अन्य स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा। मेरठ से बरेली और बरेली से लखनऊ के बीच यह ट्रेन यात्रा पूरी करने में चार-चार घंटे का समय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका किराया अभी तय नहीं है, लेकिन वाणिज्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेरठ-लखनऊ के बीच चेयरकार का किराया 920-930 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में किराया 1590-1610 रुपये तक हो सकता है। ट्रेन का नंबर, किराया और संशोधित समय सारिणी सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि 31 अगस्त को चलाई जाने वाली लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारणी जारी कर दी गई है। इसमें कुछ बदलाव संभव है। ट्रेन नंबर, किराया सूची बाद में जारी की जाएगी।